क्या आप ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन कर चुके हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं? तो Bhagawati Frontline Motorizer आपके लिए एक शानदार अवसर है! शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), सिंगरौली में भगवती फ्रंटलाइन मोटरइज़र प्रा. लिमिटेड (Bhagawati Frontline Motorizer Pvt. Ltd.) एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी Bhagawati Frontline Motorizer
- कंपनी का नाम : भगवती फ्रंटलाइन मोटरइज़र प्रा. लिमिटेड (Bhagawati Frontline Motorizer Pvt. Ltd.)
- नौकरी का प्रकार : सेल्स कंसलटेंट – पैसेंजर व्हीकल्स, सेल्स कंसलटेंट – कमर्शियल व्हीकल्स, और सर्विस टेक्नीशियन।
- कुल पद : 30
- सैलरी : ₹10,000 – ₹15,000 प्रति माह
- काम करने की जगह : सिंगरौली (कचनी, नौगई, देवसर), सीधी
कौन-कौन भाग ले सकते हैं?
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए आपकी योग्यता इन मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए
- शैक्षणिक योग्यता : ITI, डिप्लोमा / GRADUATION / POST GRADUATION
- आयु सीमा : 18 से 35 वर्ष
प्लेसमेंट ड्राइव की तिथि और समय :-
- दिनांक : 09 सितंबर 2025
- समय : सुबह 10:00 बजे
साक्षात्कार के लिए क्या लेकर जाएं?
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए, आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की मूल प्रति (Original) और दो सेट फ़ोटोकॉपी साथ ले जानी होगी
- बायोडाटा / CV / Resume
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आप नीचे दिए गए लिंक या QR कोड का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक:
https://forms.gle/bPRSfNxHBbC2ivnp9
अगर आप योग्य हैं और सिंगरौली या उसके आसपास रहते हैं, तो यह मौका आपके लिए हो सकता है।
More job Update :- click hare
