आप ITI पास कर चुके हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं? अगर हाँ, तो Subros Limited आपके लिए एक शानदार अवसर आया है! लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government ITI), अलीगंज में एक बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है। इस ड्राइव में भारत की जानी-मानी कंपनी Subros Ltd. बंपर पदों पर भर्ती करने आ रही है।

कंपनी का परिचय :- Subros Limited
Subros Limited. भारत की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह मुख्य रूप से कार एयर कंडीशनिंग सिस्टम (AC) और हीट एक्सचेंजर्स बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा मोटर्स जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ काम करती है। यह आपके करियर के लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।
कौन-कौन से ट्रेड्स के लिए है यह भर्ती?
Subros Ltd. इस कैंपस ड्राइव के माध्यम से विभिन्न ITI ट्रेड्स के योग्य उम्मीदवारों की तलाश में है। अगर आपने इन ट्रेड्स में से किसी में भी अपनी ITI पूरी की है, तो आप इस कैंपस ड्राइव में भाग ले सकते हैं
- Draughtsman Mechanical
- Electrician
- Electrician Power Distribution
- Electronics Mechanic
- Fitter
- Instrument Mechanic
- Machinist Grinder
- Machinist
- Mechanic Motor Vehicle
- Mechanic RAC
- Mechanic Tractor
- Mechanic Diesel Engine
- Mechanic Electric Vehicle
- Turner
- Wireman
- Welder
पद, योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी :-
यह भर्ती ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम (DTS-1 और DTS-2) के पदों के लिए है। यह एक ऐसा प्रोग्राम है जहाँ आपको कंपनी में काम करने के साथ-साथ ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे आपकी स्किल्स और भी बेहतर होती हैं।
- जॉब लोकेशन : मानेसर, गुरुग्राम (Manesar, Gurugram)
- पदों की संख्या : 200 ( बंपर भर्तियाँ )
- आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता : 10वीं/12वीं और संबंधित ट्रेड में ITI पास
- सैलरी/स्टाइपेंड
- 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ₹13,800/- प्रति माह
- ITI पास उम्मीदवारों के लिए ₹14,800/- प्रति माह
कैंपस ड्राइव की तारीख और जरूरी निर्देश :-
यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 08.09.2025 को आयोजित किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार सुबह समय पर निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में पहुँचें
- अपना रिज्यूमे (Resume)
- ITI और 10वीं/12वीं की मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पैन कार्ड (अगर उपलब्ध हो)
यह जानकारी आपके सभी दोस्तों और ग्रुप्स में जरूर शेयर करें, ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार इस मौके से वंचित न रह जाए।
नोट : यह जानकारी दिनांक 04-09-25 के ऑफिशियल नोटिस पर आधारित है। किसी भी तरह की और जानकारी के लिए, कृपया सीधे ITI कॉलेज से संपर्क करें।
क्या आप इस कैंपस ड्राइव में भाग लेने की योजना बना रहे हैं? हमें कमेंट्स में बताएं!
More Job update ;- click hare
