Gov’t Bank में विभिन्न पदों पर भर्ती 2025 | IBPS CRP RRB Post Requirments | Online Ragistration Open

अगर आप (CRP RRB) बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन (IBPS) ने ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों (Regional Rural Banks) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CRP RRB XIV की अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, CRP RRB ग्रुप “ए” – अधिकारी (स्केल-I, II और III) और ग्रुप “बी” – ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों को भरा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया IBPS द्वारा आयोजित की जाएगी और साक्षात्कार NABARD और IBPS की मदद से होंगे।

CRP RRB

महत्वपूर्ण तिथियां (Tentative Schedule) CRP RRB

यह भर्ती प्रक्रिया साल 2025 के अंत से लेकर 2026 की शुरुआत तक चलेगी। नीचे दी गई टेबल में आप सभी महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं CRP RRB

गतिविधि संभावित समय-सीमा (Tentative Schedule)
ऑनलाइन आवेदन शुरू :- 01.09.2025 से 21.09.2025
आवेदन शुल्क का भुगतान :- 01.09.2025 से 21.09.2025
आवेदन में सुधार/एडिट विंडो पंजीकरण बंद होने के बाद
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) नवंबर, 2025
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड नवंबर/दिसंबर, 2025
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर, 2025
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिसंबर, 2025/जनवरी, 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड दिसंबर, 2025/जनवरी, 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा दिसंबर, 2025/फरवरी, 2026
मुख्य परीक्षा का परिणाम जनवरी, 2026
साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड जनवरी, 2026
साक्षात्कार जनवरी/फरवरी, 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट फरवरी/मार्च, 2026

सभी नौकरी की अपडेट के लिए ज्वाइन करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया?

इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2025 है।

यह भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और उसके बाद साक्षात्कार (Interview) शामिल है। ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा ही होगी, जबकि अधिकारी (स्केल-I, II & III) पदों के लिए इन दोनों के बाद साक्षात्कार भी होगा।

अगर आप इस भर्ती के बारे में और जानकारी चाहते हैं या कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप https://cqrs.ibps.in पर जा सकते हैं।

यह आपके लिए ग्रामीण बैंक में एक अच्छा करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है। अपनी तैयारी शुरू करें और इस अवसर का लाभ उठाएं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top